हनुमान जयंती को बजरंग बली के जन्म के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। चैत्र मास की पूर्णिमा को हनुमान जयंती मनाई जाती है। हनुमान जयंती इस वर्ष 31 मार्च को मनाई जाएगी।
महावीर हनुमान महाकाल शिव के 11 वें रुद्रावतार हैं, जिनकी विधिवत् उपासना करने से सभी बाधाओं का नाश होता है। अष्ट सिद्धि नव निधि के दाता, अस बर दीन जानकी माता............!! हनुमान चालीसा की ये पंक्तियां यह बताती हैं कि सीता माता की कृपा से पवनपुत्र हनुमान, अपने भक्तों को अष्ट सिद्धि और नव निधि प्रदान करते हैं।
लेकिन क्या कभी आपने ये सोचा है कि जिन अष्ट सिद्धियों और नव निधियों के विषय में कई बार पढ़ा और उससे भी ज्यादा बार सुना जाता है, वे हैं क्या, उनका रहस्य क्या है?
अष्ट सिद्धियों में सबसे पहली सिद्धि है अणिमा, जिसका अर्थ है अपने शरीर को एक अणु के समान सूक्ष्मता प्रदान कर पाने की शक्ति। जिस तरह नग्न आंखों से आप अणु को नहीं देख सकते उसी तरह अणिमा सिद्धि को प्राप्त करने के बाद कोई भी व्यक्ति आपको देख नहीं पाएगा। आप जब चाहे अपने शरीर को सूक्ष्म कर सकते हैं।
अणिमा के ठीक उलट महिमा सिद्धि प्राप्त करने के बाद आप जब चाहे अपने शरीर को असीमित विशालता प्रदान कर सकते हैं। आप अपने शरीर को किसी भी सीमा तक फैला सकते हैं।
इस सिद्धि को प्राप्त करने के बाद आप अपने शरीर के भार को भी असीमित तरीके से बढ़ा सकते हैं। आपका आकार तो उतना ही रहेगा लेकिन आपके शरीर का भार इतना बढ़ जाएगा कि कोई आपको हिला तक नहीं पाएगा।
आपका शरीर इतना हल्का हो सकता है कि आप पवन से भी तेज गति से उड़ सकते हैं। आपके शरीर का वजन लगभग ना के बराबर हो जाएगा।
आप बेरोकटोक किसी भी स्थान पर जा सकते हैं। आप अपनी इच्छानुसार अन्य व्यक्तियों के सामने अदृश्य हो सकते हैं, जिसकी वजह से आप हर उस स्थान पर जा पाने में सक्षम होंगे जहां आप जाना चाहते हैं।
किसी दूसरे व्यक्ति की मन की बात को समझना बहुत मुश्किल है, लेकिन पराक्रम्य सिद्धि प्राप्त करने के बाद आप किसी भी व्यक्ति के मन की इच्छाओं को भांप सकते हैं। आप यह आसानी से पता लगा सकते हैं कि सामने वाला व्यक्ति चाहता क्या है।
इसित्व सिद्धि प्राप्त करने से आप स्वामित्व प्राप्त कर सकते हैं। आप दुनिया पर अपना आधिपत्य स्थापित कर सकते हैं।
वसित्व प्राप्त करने के बाद आप दूसरों को अपना दास बनाकर रख सकते हैं। आप जिसे चाहे वशीभूत कर सकते हैं, जिसे चाहे पराजित कर सकते हैं।
किसी अन्य व्यक्ति के शरीर में अपनी आत्मा का प्रवेश करवाना परकाया प्रवेश कहलाता है। आप अपनी आत्मा को किसी मृत शरीर में प्रवेश करवाकर उसे पुन: जीवित भी कर सकते हैं।
कई प्राचीन ग्रंथों में हादी विद्या का जिक्र किया गया है। इस विद्या को प्राप्त करने के बाद व्यक्ति को ना तो भूख लगती है और ना ही प्यास। वह अपनी इच्छानुसार बिना किसी परेशानी के कई दिनों तक बिना कुछ खाए-पीए रह सकता है।
हादी विद्या को प्राप्त करने के बाद जिस तरह व्यक्ति बिना कुछ खाए-पीए रह सकता है उसी प्रकार कादी विद्या की प्राप्ति के बाद व्यक्ति के शरीर और उसके मस्तिष्क पर बदलते मौसम का कोई प्रभाव नहीं होता। उसे ना तो ठंड लगती है ना गर्मी, ना बारिश का कोई असर होता है ना तूफान कुछ बिगाड़ पाता है।
वायु गमन सिद्धि हासिल करने के बाद व्यक्ति हवा में तैर सकता है और कुछ ही पलों में किसी भी स्थान पर पहुंच सकता है।
मदलसा सिद्धि प्राप्त करने के बाद व्यक्ति अपने शरीर के आकार को अपनी इच्छानुसार कम या ज्यादा कर सकता है। लंका में प्रवेश करने के लिए पवनपुत्र हनुमान ने अपने शरीर को सूक्ष्म कर लिया था।
इस सिद्धि को प्राप्त करने वाला व्यक्ति असीमित धन का स्वामी बन जाता है, उसकी धन-संपदा का कोई सानी नहीं रह जाता।
इस साधना में सफल होने के बाद साधक अपने शिष्य को यह आज्ञा दे सकता है कि किसी विशिष्ट महिला की गर्भ से जन्म ले। या फिर इस साधना के बल पर योगी अपने शिष्य को संतानहीन महिला की गर्भ से जन्म लेने के लिए निर्देशित कर सकता है।
सूर्य विज्ञान की सहायता से सूर्य की किरणों की सहायता से कोई भी तत्व किसी अन्य तत्व में तब्दील किया जा सकता है।
इस विद्या की रचना असुरों के गुरु शुक्राचार्य द्वारा की गई थी। इस विद्या को प्राप्त करने के बाद किसी भी मृत व्यक्ति को दोबारा जीवित किया जा सकता है।